अपराधताजा खबर

दिल्ली में NCB का बड़ा ऑपरेशन: 900 करोड़ की कोकीन बरामद

“ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, मास्टरमाइंड दुबई में”

NCB ने अपने इस बड़े ऑपरेशन को अंजाम देते हुए ड्रग्स की इस बड़ी खेप की बरामदगी के साथ ही दो आरोपियों, लोकेश चोपड़ा और अवधेश यादव को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक कोकीन की खेप दिल्ली से ऑस्ट्रेलिया भेजी जा रही थी।

कोकीन की यह बड़ी खेप अहमदाबाद और सोनीपत से दिल्ली लाई गई थी। कोकीन की अब तक की लैंड बेस्ड सबसे बड़ी बरामदगी है। बताया जाता है कि इस ड्रग्स रैकेट का मास्टर माइंड दुबई में बैठा है और वह दिल्ली का बड़ा हवाला कारोबारी है। 

उधर कोलकाता में भी एनसीबी को बड़ी सफलता मिली है। एनसीबी ने गौतम मंडल नामक एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्कर को गिरफ्तार किया। तस्करी के जरिए बांग्लादेश  जाने वाले कोडीन आधारित कफ सिरप (सीबीसीएस) भेजने के मामले में वह वांटेड था।

इसके अलावा वह सोने की तस्करी में भी शामिल रहा है। इस संबंध में उसके खिलाफ डीआरआई के 03 मामले दर्ज हैं।  गौतम मंडल एक हार्ड कोर NDPS अपराधी है। वह कई स्तरों पर काम करता है। उसने अपने कई गुर्गों को एक खास ड्यूटी के लिए ट्रेंड किया था।

लॉ इनफोर्समेंट एजेंसियों की नजरों से बचने के लिए उन्हें बदलता रहता है। उसके संगठित अपराध सिंडिकेट को खत्म करने के लिए DRI कोलकाता और STF पश्चिम बंगाल के साथ संयुक्त पूछताछ की जाएगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *