राज्यों से

दिल्ली में वायु गुणवत्ता में गिरावट के कारण

“GRAP-4 के नए प्रतिबंध: ट्रकों और निर्माण कार्यों पर असर”

दिल्ली में सोमवार यानी कल से ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान-4 (ग्रैप) लागू हो जाएगा। इसके तहत प्रतिबंध सोमवार सुबह 8 बजे से लागू होंगे। ग्रैप-4 लागू होने पर आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं को छोड़कर ट्रकों के दिल्ली में प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। जबकि एलएनजी, सीएनजी, इलेक्ट्रिक, बीएस-VI डीजल ट्रकों को आने की अनुमति रहेगी।

दिल्ली में बढ़े वायु प्रदूषण को देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने यह फैसला किया है। राजधानी दिल्ली, हवा की गति व दिशा बदलने से वायु गुणवत्ता अति गंभीर श्रेणी की दहलीज में पहुंच गई है। लोग प्रदूषित हवा में सांस लेने को मजबूर हैं।

रविवार को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 441 के पहुंच गया। यह इस सीजन का सबसे अधिक एक्यूआई है, जो गंभीर श्रेणी में है। वहीं, शनिवार के मुकाबले वायु सूचकांक में 24 अंक की वृद्धि दर्ज की गई।

इससे पालम हवाई अड्डे पर हल्का कोहरा दर्ज किया गया। सुबह साढ़े आठ बजे से नौ बजे दृश्यता सबसे कम 500 मीटर दर्ज की गई। इसके बाद दोपहर साढ़े नौ बजे 600 मीटर हो गई।

वहीं, सफदरजंग हवाई अड्डे पर सुबह 7 बजे से 9 बजे तक सबसे कम दृश्यता 300 मीटर दर्ज की गई, जो बाद में सुधरकर 9:30 बजे 400 मीटर हो गई।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *