राजनीतिराज्यों से

नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने किया एविएशन पार्क का अनावरण

“केंद्रीय मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू ने आज मंत्रालय परिसर में एविएशन पार्क का अनावरण किया”

नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू ने आज मंत्रालय परिसर में एविएशन पार्क का अनावरण किया। इस पार्क में विमानों के मॉडल का एक सुरम्‍य दृश्‍य प्रस्‍तुत है। ये प्रदर्शन विमानन क्षेत्र में उन्‍नति और नवाचार की दिशा में मंत्रालय की प्रगति यात्रा का प्रतीक हैं। प्रदर्शनी में वास्तुशिल्प स्तंभ देश की समृद्ध सांस्कृतिक और स्थापत्य विरासत को दर्शाती है।

उद्यान में एक समर्पित पथ भारत के नागरिक उड्डयन इतिहास में महत्वपूर्ण मील के पत्थर की तरह नजर आता है। उद्यान में पर्यावरण-अनुकूल निर्माण प्रथाओं को अपनाया गया है। हमारे संवाददाता ने बताया कि यह पार्क एक ऐतिहासिक गंतव्य साबित होगा जो भारत की विमानन उपलब्धियों को उसकी वास्तुकला और सांस्कृतिक विरासत को एक साथ दर्शायेगा। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *