ताजा खबर

पिंजौर-नालागढ़ फोरलेन परियोजना में प्रगति: 7 छोटे पुल और 2 बड़े पुल बने, 9 किमी सड़क तैयार

“पिंजौर-नालागढ़ फोरलेन पर शुक्रवार को दो पुल एक साथ जनता को समर्पित किए। जोलूवाल व नानकपुर के समीप दो पुलों को जनता को समर्पित कर दिया गया। निर्माण कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर सतिंद्र सिंह ने इन दोनों पुलों का विधिवत रूप से उद्घाटन किया”

पिंजौर से नालागढ़ में अभी तक 7 छोटे पुल बन कर तैयार हो गए हैं। जबकि दो बड़े पुल बन चुके हैं। साथ ही 9 किमी फोरलेन अभी तक तैयार हो चुकी है। एनएचएआई ने इस कार्य को पटेल एंड कंपनी को 469 करोड़ रुपये में ठेका दिया है।

ठेकेदार ने 30 माह के भीतर इस कार्य को पूरा करना है। हरियाणा राज्य में 14 व हिमाचल में 17 किमी फोरलेन बनना है। इस फोरलेन पर 4 बड़े पुल व 15 छोटे पुल बनने हैं।

जबकि 96 कलवर्ट, एक फ्लाई ओवर और दो अंडरपास बनने है। बद्दी में फ्लाई ओवर का कार्य शुरू हो चुका है। किशनपुरा व बद्दी में दो अंडर पास बनने हैं। बद्दी, मंडावाला, मलकू मजारा व किशनपुरा में चार बड़े पुल बनने हैं।

अभी तक निर्माण कंपनी ने 2 बड़े पुल व 7 छोटे पुल बना दिए हैं। हिमाचल में फोरलेन का निर्माण कार्य सुचारू रूप से चल रहा है, लेकिन हरियाणा राज्य में खनन विभाग ने मिट्टी की खुदाई पर रोक लगा रखी है।

जिसके चलते यह कार्य निर्धारित समय में पूरा होना कठिन लग रहा है। अभी तक 31.195 किमी सड़क में से 9 किमी सड़क तैयार हो चुकी है। बरसात में निर्माण कार्य धीमी गति से चल रहा था लेकिन अब दोबारा काम ने गति पकड़ ली है।

एनएचएआई के प्रोजेक्ट प्रभारी सीनियर इंजीनियर असलम खान ने बताया कि शुक्रवार को दो नए छोटे पुलों का उद्घाटन कर जनता को सौंप दिए हैं।

अभी तक 7 छोटे पुल बन चुके हैं और 8 नए बनने बाकी हैं। इसके अलावा 9 किमी सड़क बन कर तैयार हो गई है और 22 किमी सड़क बननी बाकी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *