राज्यों से

स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई: दवा निर्माण में कोताही पर सख्त कदम

“सैंपल फेल होने पर दवा कंपनी को चेतावनी, उत्पादन बंद”

विभागीय अधिकारियों की ओर से रिस्क बेस इंस्पेक्शन की गई थी, जिसके चलते सैंपल भरे गए और जांच के लिए भेजे गए थे, लेकिन अब यह सैंपल फेल पाया गया है।

जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग की ओर से उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार (सीडीसीओ) अभी कुछ दिन पहले ही जिला की एक कंपनी में रिस्क बेस इंस्पेक्शन की।

इस दौरान अन्य जिलों के अधिकारियों पर आधारित टीम ने कंपनी में निरीक्षण किया। बाकायदा इस टीम द्वारा सैंपल एकत्रित किए गए। सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे।

अब इस कंपनी में बनने वाली दवा के सैंपल फेल पाए गए हैं। इस प्रक्रिया के तहत विभाग की ओर से एक टीम का गठन किया गया, जिसमें बिलासपुर जिला के ड्रग इंस्पेक्टर दिनेश शर्मा भी शामिल थे।

बिलासपुर के ड्रग इंस्पेक्टर दिनेश शर्मा ने बताया कि जिला में स्थित एक कंपनी की रिस्क बेस इंस्पेक्शन की गई थी। निरीक्षण के दौरान दवाओं के सैंपल भरे गए थे।

जिसमें एक सैंपल फेल पाया गया है। कंपनी को आगामी प्रक्रिया तक प्रोडक्शन बंद करने के निर्देश दिए हैं। विभाग की ओर से समय-समय पर सैंपल भरे जा रहे हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *